मनोरंजन

‘वन’ के बाद ‘ये प्रेम मोल लिया’ फिल्म में पूजा की झलक, सूप लेकर दिखे आयुष्मान-शरवरी

'वन' के बाद अब सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखा छठ महापर्व का पावन रूप। फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के नए गाने में पानी में खड़े होकर अर्घ्य देते दिखे आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ।

Reported by Vartika Singh and edited by Vartika Singh

Chhat Puja In Bollywood: ‘ये प्रेम मोल लिया’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। खासकर यूपी, बिहार और झारखंड के दर्शकों के लिए फिल्म से जुड़ी एक खास चीज सामने आई है। फिल्म के नए टाइटल ट्रैक के आखिरी हिस्से में छठ पूजा का खूबसूरत दृश्य दिखाया गया है, जिसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ सूर्य देव को अर्घ्य देते नजर आ रहे हैं। लोक आस्था से जुड़े इस दृश्य ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। फिल्म का टाइटल ट्रैक शादी की रौनक और प्यार के रंगों से सजा हुआ है, लेकिन गाने के अंत में छठ पूजा का दृश्य इसे खास बना देता है। छठ के पारंपरिक माहौल को पर्दे पर इस तरह दिखाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर भी दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इससे फिल्म को यूपी-बिहार के दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

‘वन’ के बाद ‘ये प्रेम मोल लिया’ में दिखा महापर्व

हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘वन’ में एक छठ गीत रिलीज हुआ था। गाने के आते ही उसने हर तरफ अपनी खास जगह बना ली और यूपी-बिहार के दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक अलग ही जुड़ाव बन गया। अब ‘वन’ की रिलीज से पहले ही एक और बड़ी बॉलीवुड फिल्म में छठ पर्व का खूबसूरत नजारा देखने को मिला है। खास बात यह है कि यह किसी छोटे-मोटे डायरेक्टर का काम नहीं, बल्कि हमेशा रिश्तों और पारिवारिक मूल्यों को पर्दे पर खूबसूरती से उतारने वाले मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ है।

अर्घ्य देते दिखे आयुष्मान और शरवरी

फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का नया टाइटल ट्रैक हाल ही में रिलीज किया गया है। पूरा गाना शादी की रौनक और प्यार के रंगों से सजा हुआ है, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला हिस्सा गाने के आखिरी के कुछ पलों का है। वीडियो के अंत में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ पानी में खड़े होकर सूप हाथ में लिए सूर्य देव को अर्घ्य देते और पारंपरिक तरीके से छठ मनाते नजर आते हैं। इस दृश्य को देखकर दर्शक बेहद भावुक हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसे गूजबम्प्स देने वाला पल बता रहे हैं।

हिमेश रेशमिया ने दिया संगीत, श्रेया घोषाल की आवाज

‘ये प्रेम मोल लिया’ के टाइटल ट्रैक को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। गाने को श्रेया घोषाल और निहाल ताउरो ने अपनी आवाज दी है। गाने की कहानी प्यार और रिश्तों के इर्द-गिर्द है और इसमें शादी के जश्न का माहौल देखने को मिलता है। खास बात यह भी है कि सूरज बड़जात्या की इस फिल्म से राजश्री प्रोडक्शंस का मशहूर किरदार ‘प्रेम’ 12 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहा है। इस बार प्रेम का किरदार आयुष्मान खुराना निभा रहे हैं। फिल्म में शरवरी वाघ और अनुपम खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘ये प्रेम मोल लिया’ 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें: महाभारत फेम सौरव गुर्जर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर महिला से यौन शोषण का आरोप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »