मनोरंजन

महाभारत फेम सौरव गुर्जर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर महिला से यौन शोषण का आरोप

महाभारत फेम सौरव गुर्जर पर महिला से यौन शोषण के आरोप लगे हैं। महिला का कहना है कि शादी का वादा करके सौरव ने उन्हें प्रातड़ित किया। जिसके बाद सौरव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Reported by Vartika Singh and edited by Vartika Singh

Saurav Gurjar: मुंबई एयरपोर्ट पर गाचीबोवली पुलिस ने अभिनेता और पूर्व WWE रेसलर सौरव गुर्जर को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें मेजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत का आदेश दिया। यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत के बाद हुई है। महिला ने आरोप लगाया कि सौरव गुर्जर ने शादी का वादा करके उसका यौन शोषण किया।

कौन हैं सौरव गुर्जर?

बता दें कि सौरव को ‘महाभारत’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जानें जाते है। ‘महाभारत’ में वो भीम के किरदार में थे। वहीं ‘ब्रह्मास्त्र’ में विलेन के रोल में थे। इस फिल्म से उन्होंने फिल्मों में डेब्यू किया। इसके अलावा उन्होंने ‘एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा’, ‘संकटमोचन महाबली हनुमान’, ‘पृथ्वी वल्लभ’, ये झुकी झुकी सी नजर, ‘शिव शक्ति- तप त्याग तांडव’ जैसे शोज भी किए हैं।

अभिनेता पर लगें यौन शोषण के आरोप

अभिनेता और पहलवान सौरव गुर्जर जो महाभारत में भीम का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। उन पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का दावा है कि सौरव ने उससे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक और मानसिक शोषण किया तथा बाद में अपने वादे से मुकर गए। पीड़िता के अनुसार, दोनों का संपर्क साल 2021 में इंस्टाग्राम के माध्यम से हुआ था, जिसके बाद वॉट्सऐप पर बातें करते-करते उनके बीच नजदीकी संबंध बन गए थे।

सौरव के कहने पर छोड़ी नौकरी

पीड़िता के अनुसार, उनकी और सौरव गुर्जर की पहली मुलाकात 25 दिसंबर 2021 को हुई। दौरान सौरव ने महिला को शादी करने और पत्नी का दर्जा देने का पूरा भरोसा दिलाया था। महिला ने बताया कि जब वह अमेरिका में रहती थीं, तब भी उनके बीच रिश्ता कायम था और भारत वापस आने के बाद दोनों साथ में रहने लगे थे। महिला का आरोप है कि सौरव के कहने पर ही उन्होंने अमेरिका में अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी क्योंकि सौरव ने उनके साथ मिलकर भारत में बिजनेस शुरू करने का वादा किया था।

अक्तूबर 2025 से मार्च 2026 तक था रिश्ता

महिला का दावा है कि सौरव गुर्जर अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 के दौरान उनके साथ रहे थे। उनका आरोप है कि हैदराबाद में साथ रहने के बाद सौरव उन्हें बिना बताए अचानक छोड़कर चले गए। वहीं शिकायत के आधार पर गाछीबोवली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सौरव गुर्जर को मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया और आगे की क़ानूनी प्रक्रिया के लिए उन्हें हैदराबाद ले आई, जहां से बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: भाईजान का चढ़ा पारा, ड्राइवर को मारा! वीडियो वायरल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »