उत्तर प्रदेशबहराइचराजनीति

महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीएसए का पुतला फूंका, करोड़ों की वसूली के आरोप

बहराइच में महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर ने बीएसए बहराइच के कारनामों से आहत होकर बीएसए का पुतला दहन कर दिया। साथ ही बीएसए के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए है।

Reported by Vartika Singh and edited by Vartika Singh

Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइच में महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर ने बीएसए बहराइच के कारनामों से आहत होकर बीएसए का पुतला दहन कर दिया है। महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बीएसए बहराइच का पुतला फूंक कर जमकर प्रदर्शन भी किया और बीएसए के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए है।

“करप्शन किंग” है बीएसए बहराइच

भवानी ठाकुर का आरोप है कि बीएसए बहराइच आशीष सिंह को लोग “करप्शन किंग” के नाम से जानते हैं। उन्होंने कहा कि बीएसए पूर्व में महराजगंज में तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित हो चुके थे। बहराइच में भी अपनी तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार का पर्याय बन गये है।

एक ट्रक किताबें बेचने का था मामला

भवानी ठाकुर ने आरोप लगाया कि पिछले फरवरी में बेसिक शिक्षा विभाग की एक ट्रक किताबें बेचने का मामला सुर्खियों में रहा था जिसमें मुकदमा दर्ज कर सरकारी किताबों सहित ट्रक को बरामद किया गया और तीन कर्मचारियों व कबाड़ी को जेल भी भेजा गया था लेकिन स्थानीय अधिकारियों की मिली भगत से संबंधित बीएसए बच गए थे।

करोड़ों की वसूली के आरोप

एक बार फिर अब बेसिक शिक्षा विभाग में कूल तीन सौ तेरह एजुकेटरों की नियुक्तियों से जुड़ा मामला तूल पकड़ रहा है। 140 एजुकेटर की भर्ती कर दिया गया है जिसमें भी गंभीर अनियमितता हुई है वही फिर 173 एजुकेटर नियुक्ति संबंधित मामला सवालों में आ गया है। दूसरे फेज की नियुक्तियों संबंधित प्रकरण में गंभीर आरोप उठने के बाद काउंसलिंग रोकी गई लेकिन पूर्व की 140 एजुकेटर की नियुक्ति पत्र देकर उसकी जाँच टीम गठित नहीं हुई। एजुकेटर की बड़ी नियुक्तियों संबंधित बड़े खेल उजागर हो गया और करोड़ों की वसूली के आरोप गांवों में फैल गए, जिससे लोगों में आक्रोश है।

अध्यापकों के समायोजन के नाम वसूली

भवानी ठाकुरके मुताबिक, अध्यापकों के समायोजन के नाम पर भारी वसूली की गई है और बीएसए द्वारा सैकड़ों करोड़ की चल-अचल संपत्ति बनाने की चर्चा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की जांच कराकर मुकदमा दर्ज कर आरोपी अधिकारी को जेल भेजने और संपत्ति की जांच की मांग की है। वहीं पुतला दहन के दौरान जयनू ठाकुर, अखिलेश सिंह, देवा सिंह, शिवकुमार सिंह, संतोष सिंह सरपंच, मनोज कुमार गौतम मुटरू, हंसराज गौतम, कृपा राम गौतम, राजित राम गौतम, रामलाल गौतम, नंदू साहू आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बहराइच में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »