उत्तर प्रदेश

शोभायात्रा में अचानक जनरेटर में फंसें महिला के बाल, उखड़ी सिर की खाल, हालत गंभीर

गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यात्रा में शामिल महिला के बाल अचानक जनरेटर में फंस गए और एक झटके में ही बाल सिर की खाल समेत उखड़ गए। आनन-फानन में महिला को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।

Reported by Vartika Singh and edited by Vartika Singh

Hair Stuck In Generator: यूपी के उन्नाव में गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान रविवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यात्रा में शामिल महिला के लंबे बाल अचानक चलते जनरेटर में फंस गए। जनरेटर की रफ्तार के साथ बाल खिंचते चले गए और एक झटके में सिर की खाल समेत उखड़ गए। दर्दनाक हादसे में महिला मौके पर ही अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ी। आनन-फानन में उसे कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला ?

ये घटना गंगाघाट स्थित प्रेमनगर का है। कल्लो सोनकर ने बताया कि घर के बाहर गणेश स्थापना की गई थी। रविवार को प्रतिमा के विसर्जन के लिये शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। इसमें शामिल होने के लिए गांधी नगर निवासी भतीजी बच्चा सोनकर आई थी। श्रद्धालु झूमते हुए कानपुर गोलाघाट विसर्जन करने जा रहे थे। अभी वे नवीन पुल पर पहुंचे ही थे बच्चा सोनकर के खुले बाल जनरेटर के घूमते हुए शाफ्ट के अगले हिस्से में लगे गोल हत्था लगाने वाले हब में फंस गए। बाल तेजी से घूमते हिस्से में लिपटते चले गए। इससे महिला के सिर के बाल खाल समेत उखड़ गए। घटना के बाद शोभायात्रा में अफरा-तफरी मच गई। बेहोशी की हालत में महिला को कानपुर हैलट ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर वहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

अप्रैल 2026 में शामली में झूले की सपट में बच्ची की चोटी फंस गई और बाल सिर की खाल समेत उखड़ गए। इससे पहले कन्नौज में साल 2024 में मेले के झूले में 14 वर्षीय किशोरी अनुराधा के बाल बेलन में फंस गए थे। झूला रुकने तक बाल सिर की खाल समेत उखड़ गए थे। वहीं, मार्च 2022 में महाराष्ट्र में भी ऐसा ही मामला देखने को मिला था, महाड में मेले में झूले की सीट में एक महिला के बाल फंस गए। आधे बाल खाल समेत अलग हो गए थे।

ये भी पढ़ें: पत्नी पर शक, अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई को बाकें से काटा, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »