मनोरंजन

83 की उम्र में अमिताभ बच्चन लेंगे रिटायरमेंट? बिग बी ने खुद बताया पूरा सच

अमिताभ बच्चन के रिटायरमेंट की खबरों पर खुद बिग बी ने सफाई दी। उन्होंने बताया कि उनके ब्लॉग में 'रिटायर' का मतलब काम छोड़ना नहीं, बल्कि सोने जाना था।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Amitabh Bachchan on Retirement: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के रिटायरमेंट की खबरों ने हाल ही में उनके फैंस को चिंता में डाल दिया था। 83 साल की उम्र में भी फिल्मों और टीवी की दुनिया में सक्रिय बिग बी के एक ब्लॉग पोस्ट को लोगों ने उनके काम से विदाई के संकेत के तौर पर ले लिया। अब अमिताभ बच्चन ने खुद सामने आकर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

रिटायरमेंट को लेकर क्या बोले बिग बी?

अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में साफ किया कि उनका काम छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके पिछले ब्लॉग में लिखे गए ‘रिटायर होने’ के शब्दों का मतलब काम से संन्यास लेना नहीं था। अमिताभ ने स्पष्ट किया कि अंग्रेजी में जिस संदर्भ में उन्होंने ‘रिटायर’ शब्द का इस्तेमाल किया था, उसका आशय रात काफी हो जाने के बाद सोने के लिए जाने से था। यानी उन्होंने अपने काम से रिटायरमेंट की घोषणा नहीं की थी।

एक लाइन से फैली थी गलतफहमी

दरअसल, कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) से जुड़े अनुभव साझा करते हुए लिखा था कि प्रतियोगियों की निजी और भावुक कहानियां सुनना उनके लिए बेहद भावनात्मक अनुभव होता है। उन्होंने बताया था कि इन कहानियों का असर उन पर भी पड़ता है और कई बार अपनी भावनाओं को संभालना मुश्किल हो जाता है। इसी ब्लॉग में उन्होंने देर रात के संदर्भ में रिटायर होने की बात लिखी थी। सोशल मीडिया पर इस लाइन को अलग अर्थ में लिया गया और देखते ही देखते अमिताभ बच्चन के शो और फिल्मों से रिटायर होने की खबरें फैलने लगीं।

KBC से भी नहीं ले रहे विदाई

रिटायरमेंट की खबरों के बीच फैंस के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि अमिताभ बच्चन ने काम से दूरी बनाने का कोई संकेत नहीं दिया है। वह लगातार अपने प्रोजेक्ट्स और KBC से जुड़े काम में सक्रिय हैं। अमिताभ की सफाई के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है। 83 साल की उम्र में भी उनका काम के प्रति उत्साह बरकरार है और फिलहाल महानायक के पर्दे से हटने की कोई योजना सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: 36वें दिन भी नहीं थमी ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार, धुरंधर से पुष्पा 2 तक सभी को पछाड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »