मनोरंजन

‘दृश्यम-3’ की एडवांस बुकिंग ने किया धमाका, रिलीज से पहले कमाए 10 करोड़

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम: द कन्क्लूजन की एडवांस बुकिंग ने शानदार रफ़्तार पकड़ी है। फिल्म के रिलीज से पहले 4 लाख से ज्यादा की टिकट बेच दी गयी। ऐसे में पहले दिन ये फिल्म बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है।

Reported by Vartika Singh and edited by Vartika Singh

Drishyam-3 Advance Booking: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी अब अपने तीसरे और आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रही है। फिल्म का तीसरा पार्ट ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसका अंदाजा फिल्म की एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। टिकट बिक्री की शुरुआती रफ्तार को देखते हुए ट्रेड में फिल्म की ओपनिंग को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। रिलीज से तीन दिन पहले ही इस फिल्म ने 10 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म रिलीज से पहले कमा लिए 10 करोड़

दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग 27 अक्टूबर को शुरू कर दी गई थी। फिल्म रिलीज से 5 दिन पहले। 2 अक्टूबर को फिल्म थिएटर में दस्तक देने वाली है। रिपोर्ट के मुतबिक दृश्यम 3 को देखने के लिए ऑडियंस में इतना क्रेज है कि रिलीज से पहले 4 लाख टिकेट देशभर में बिक चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म रिलीज से पहले 10 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दृश्यम 3 की ओपनिंग अजय देवगन के करियर के लिए बड़ी हो सकती है। ये फिल्म 35 करोड़ से ज्यादा के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत कर सकती है।

दृश्यम 3 बनाएगी नया रिकॉर्ड?

27 सितंबर को एडवांस बुकिंग की विंडो खोली गई थी। एक ही दिन में 6।65 करोड़ का कलेक्शन हो गया था। इस साल आई फिल्मों के एडवांस बुकिंग कलेक्शन पर नजर डाले तो दृश्यम 3 सिर्फ धुरंधर 2 से पीछे है। यानी 2 अक्टूबर, ओपनिंग डे वाले दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बन सकता है। साल 2022 में आई दृश्यम 2 की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी।

सलगांवकर परिवार का खुलेगा राज!

दृश्यम 3 में अजय देवगन के साथ श्रिया सरन, इशिता दत्ता, तबू, रजत कपूर के साथ अब एक्टर जयदीप अहलावत का नाम भी जुड़ गया है। ट्रेलर में उनका रोल धमाकेदार दिखाया गया है। ऐसा माना जा रहा है इस बार सलगांवकर परिवार का राज खुल सकता है। लेकिन पिछली दृश्यम की तरह इस कहानी में भी एंड में जबरदस्त ट्विस्ट आने की उम्मीद है। ये फिल्म अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट की है जो 2 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होने जा रही है।

ये भी पढ़ें: ‘जैसी जिंदगी जीनी है वो…..’, गोविंदा-कोमल के अफेयर को लेकर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »