उत्तर प्रदेशनोएडा

नोएडा में सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, घटना से पहले कही थी ये बात

नोएडा सुपरनोवा सोसाइटी में युवक की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है। घटना से पहले युवक ने मानसिक तनाव की बात कही थी।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Noida News: नोएडा सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में एक युवक की ऊंचाई से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना थाना सेक्टर-126 क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, युवक ने घटना से एक दिन पहले ही सोसाइटी में कमरा बुक किया था। घटना के समय सोसाइटी में मौजूद एक एसी मैकेनिक ने उसे रोकने और मदद करने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।

बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले युवक ने एसी मैकेनिक से मानसिक तनाव में होने की बात कही थी। इसके बाद वह ऊंचाई से गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान, कमरे की बुकिंग और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक नोएडा क्यों आया था और घटना से पहले उसकी किन लोगों से बातचीत हुई थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »