Noida News: नोएडा सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में एक युवक की ऊंचाई से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना थाना सेक्टर-126 क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, युवक ने घटना से एक दिन पहले ही सोसाइटी में कमरा बुक किया था। घटना के समय सोसाइटी में मौजूद एक एसी मैकेनिक ने उसे रोकने और मदद करने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले युवक ने एसी मैकेनिक से मानसिक तनाव में होने की बात कही थी। इसके बाद वह ऊंचाई से गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान, कमरे की बुकिंग और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक नोएडा क्यों आया था और घटना से पहले उसकी किन लोगों से बातचीत हुई थी।