भारत

सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, कोर्ट ने रिहाई का दिया आदेश

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली की SEM कोर्ट से बड़ी राहत मिली। अदालत ने हिरासत बढ़ाने से इनकार कर रिहाई का आदेश दिया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Saurav-Ashutosh Bali: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली की अदालत से बड़ी राहत मिली है। SEM कोर्ट ने दोनों की रिहाई का आदेश दिया है। अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा था। पुलिस ने दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत तीन दिन और बढ़ाने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

दोनों को 13 अक्टूबर को पुलिस ने हिरासत में लिया था और 14 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद से वे तिहाड़ जेल में बंद थे। अब अदालत के आदेश के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »