उत्तर प्रदेश

UP पुलिस को CM योगी का बड़ा तोहफा! बाइक, मोबाइल और वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी

सीएम योगी ने पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा दिया। बाइक भत्ता 1,000, पीपीएस यूनिफॉर्म भत्ता 15,000 और कांस्टेबलों का मोबाइल भत्ता 2,500 रुपये किया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Police Memorial Day: उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर सीएम ने अलग-अलग श्रेणियों के पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी का ऐलान किया। इसके तहत फील्ड ड्यूटी करने वाले सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर से लेकर पीपीएस अधिकारियों और कांस्टेबलों को राहत मिलेगी। सरकार के इस फैसले से पुलिसकर्मियों को मिलने वाली आर्थिक सहायता में इजाफा होगा।

किस पुलिसकर्मी को कितना मिलेगा फायदा?

मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक, फील्ड में तैनात सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर का मोटरसाइकिल भत्ता अब 700 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। वहीं, पीपीएस अधिकारियों के यूनिफॉर्म भत्ते में भी बड़ी बढ़ोतरी की गई है। पहले यह राशि 6,400 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 15,000 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल का मोबाइल भत्ता 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है।

CM योगी की प्रमुख घोषणाएं

 

  • मोटरसाइकिल भत्ता: 700 से बढ़कर 1,000 रुपये प्रतिमाह।
  • पीपीएस अधिकारियों का यूनिफॉर्म भत्ता: 6,400 से बढ़कर 15,000 रुपये।
  • कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल का मोबाइल भत्ता: 2,000 से बढ़कर 2,500 रुपये प्रतिमाह।

कानून-व्यवस्था पर विपक्ष को घेरा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था में आए बदलावों का जिक्र करते हुए पिछली स्थिति पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले अपराधी खुलेआम हथियार लेकर घूमते थे और पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई करने से पहले कई बार सोचना पड़ता था। कार्रवाई करने पर कई बार अपराधियों के बजाय अधिकारियों पर ही कार्रवाई हो जाती थी। योगी ने दावा किया कि आज प्रदेश में अपराधियों को कानून का डर है। उन्होंने पुलिस की एनकाउंटर नीति पर सवाल उठाने वालों और माफिया के समर्थन में खड़े होने वालों पर भी टिप्पणी की।

शहीद पुलिसकर्मियों के बलिदान को किया याद

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब लोग त्योहार अपने परिवारों के साथ मनाते हैं, तब पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके बलिदान का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। पुलिस स्मृति दिवस पर भत्तों में बढ़ोतरी की घोषणा के साथ मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के योगदान और सुरक्षा व्यवस्था में उनकी भूमिका को भी रेखांकित किया। अब इस फैसले से संबंधित पुलिसकर्मियों को मिलने वाले अतिरिक्त भत्तों पर सबकी नजर रहेगी।

ये भी पढ़ें: रामपुर जेल में अखिलेश-आजम की मुलाकात से UP की सियासत में हलचल! क्या 2027 के लिए बनेगी नई रणनीति?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »