Saurav-Ashutosh Bali: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली की अदालत से बड़ी राहत मिली है। SEM कोर्ट ने दोनों की रिहाई का आदेश दिया है। अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा था। पुलिस ने दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत तीन दिन और बढ़ाने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। दोनों को 13 अक्टूबर को पुलिस ने हिरासत में लिया था और 14 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद से वे तिहाड़ जेल में बंद थे। अब अदालत के आदेश के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।