Delhi-NCR Air Quality: दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली से लेकर नोएडा तक हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है। हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है। मंगलवार सुबह आठ बजे दिल्ली का औसत AQI 451 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं, नोएडा के सेक्टर-62 में भी AQI 404 तक पहुंच गया। दिल्ली के इलाकों में दमघोंटू हवा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद चिंताजनक बना हुआ है। रोहिणी में AQI 429, पंजाबी बाग में 424 और बवाना में 408 दर्ज किया गया। इन तीनों इलाकों की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। इसके अलावा पटपड़गंज में AQI 379, आरके पुरम में 374, आईटीओ में 373, ओखला फेज-2 में 352 और चांदनी चौक में 352 रिकॉर्ड किया गया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में यह आंकड़ा 355 और जेएनयू में 328 रहा। अक्षरधाम के आसपास AQI 373 दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर AQI 287, आनंद विहार में 279, उत्तम नगर में 274 और आईएमडी लोधी रोड पर 226 रहा। नोएडा की हवा भी पहुंची गंभीर स्तर पर दिल्ली के साथ नोएडा में भी प्रदूषण का असर साफ दिखाई दे रहा है। सेक्टर-62 में AQI 404 दर्ज किया गया, जबकि सेक्टर-39 में 365 और सेक्टर-150 में 343 रहा। यानी शहर के कई हिस्सों में हवा बहुत खराब से गंभीर श्रेणी के बीच पहुंच गई है। सीमाओं पर बढ़ी सख्ती प्रदूषण का स्तर 300 के पार पहुंचने के बाद दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-2 के प्रतिबंध लागू किए गए हैं। उत्सर्जन नियमों का पालन कराने के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा से जुड़ी दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस तैनाती बढ़ा दी गई है। वाहनों की जांच भी तेज कर दी गई है। अब सबसे बड़ी चिंता यह है कि दिवाली के आसपास प्रदूषण का स्तर किस दिशा में जाएगा और क्या दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जल्द साफ हवा मिल पाएगी? ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले दिल्ली-NCR की हवा बनी जहर! 420 पहुंचा AQI, 34 इलाकों में सांस लेना मुश्किल