भारत

किश्तवाड़ में दो लापता SPO के शव बरामद, आतंकी फायरिंग के बाद से थे लापता

किश्तवाड़ के देहरना जंगल से लापता दो SPO के शव मिले। दोनों की गोलियों से जान गई, हथियार गायब। इलाके में हाई अलर्ट, आतंकियों की तलाश जारी।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Missing Two SPO Bodies Found: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। बुधवार को आतंकियों की फायरिंग के बाद लापता हुए दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिए गए। दोनों जवानों की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।

दोनों जवानों के हथियार गायब

मृतक जवानों की पहचान 40 वर्षीय रशपाल कुमार और 54 वर्षीय बॉबी चंद के रूप में हुई है। दोनों स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) से जुड़े थे। सुरक्षा बलों को एक जवान का शव सुबह करीब 8 बजे और दूसरे का शव लगभग 9 बजे देहरना जंगल से मिला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों के शरीर पर गोलियों के कई निशान मिले हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों जवानों के हथियार भी घटनास्थल से गायब हैं। इनमें एक .303 राइफल और दूसरी INSAS राइफल बताई जा रही है।

गश्त के दौरान अचानक टूटा था संपर्क

जानकारी के मुताबिक, 11 नवंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे मारवाह के देहरना जंगल में स्थानीय लोगों ने गोलीबारी की आवाजें सुनी थीं। इसी दौरान दोनों जवानों का संपर्क टूट गया। वे बसनन इलाके में तैनात सेना की 17 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) की टुकड़ी के साथ गश्त करते हुए धेरना पोस्ट की ओर जा रहे थे। गोलीबारी के बाद दोनों के मोबाइल फोन भी बंद हो गए थे।

जवानों के लापता होने की सूचना मिलते ही सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। गुरुवार सुबह तलाशी के दौरान दोनों के शव बरामद हुए।

BJP विधायक ने की चार गुना सजा की मांग

इस घटना पर किश्तवाड़ से बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दो SPO की जान जाना बेहद दुखद है। बुधवार रात उनके लापता होने की खबर मिली थी और गुरुवार सुबह उनके शव मिलने की पुष्टि हुई।

चार गुना सजा की मांग

विधायक ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री से मांग की कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को जल्द सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि इन दो जवानों की जान लेने वालों को चार गुना बड़ी सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल किश्तवाड़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षाबल जंगल और आसपास के इलाकों में आतंकियों की तलाश कर रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दोनों जवानों को किसने निशाना बनाया और उनके हथियार कहां गायब हुए?

ये भी पढ़ें: लाल किला धमाके की पहली बरसी पर अल-फलाह में बड़ा बदलाव! सख्त पहरा, मौलवी का परिवार गायब, जानिए अब कैसे हैं हालात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »