विजय के शपथ समारोह में पत्नी-बच्चों की गैरमौजूदगी से उठे सवाल, तृषा के एक पोस्ट ने फिर बढ़ाई रिश्तों की चर्चाएं
विजय के शपथ समारोह में तृषा ने लूटी लाइमलाइट, पत्नी-बच्चों की गैरमौजूदगी से तेज हुई रिश्तों की चर्चा
Trisha Krishnan || Vijay-Trisha Affair || Vijay family || Vijay Kids || Vijay Oath Ceremony: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार विजय एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके शपथ ग्रहण समारोह में जहां राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी चर्चा में रही, वहीं सबसे ज्यादा ध्यान एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने खींचा। समारोह में विजय की पत्नी संगीता और दोनों बच्चों की गैरमौजूदगी ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी।
तृषा कृष्णन का ट्रेडिशनल लुक
समारोह में तृषा कृष्णन ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने लाइट ब्लू कांजीवरम साड़ी के साथ गोल्डन ब्लाउज पहना था। डायमंड-रूबी जूलरी, बिंदी और गजरे से सजा उनका लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया। लेकिन असली चर्चा तब शुरू हुई जब तृषा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा “प्यार की आवाज हमेशा बुलंद होती है।”

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं। कई फैंस ने तृषा की खूबसूरती और स्टाइल की तारीफ की, जबकि कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। कई लोगों ने विजय की पत्नी संगीता और बच्चों का जिक्र करते हुए सवाल उठाए कि आखिर परिवार समारोह में क्यों नहीं दिखा।
तलाक को लेकर चर्चाएं
सूत्रों के अनुसार, विजय और संगीता लंबे समय से अलग रह रहे हैं और दोनों के बीच तलाक को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि इन खबरों पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं विजय और तृषा ने हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ करीबी दोस्त बताया है, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की नजदीकियां लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
ये भी पढ़ें: मौदहा बांध से छोड़ा गया पानी बना किसानों की तबाही! बेतवा उफान पर, देखते ही देखते डूब गईं फसलें

