Mahoba News || Kulpahar News || Illegal Liquor Raid || Mahoba Police Action || UP Police: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में अवैध कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। कुलपहाड़ क्षेत्र में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में कच्ची शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी मात्रा में शराब सीज क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोंड के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम ने बेलाताल क्षेत्र के औना का डेरा स्टेशन रोड, गोरा तालाब डेरा श्रीनगर रोड और कबूतरा डेरा में छापा मारा। जांच के दौरान करीब 100 लीटर तैयार कच्ची शराब बरामद कर सीज की गई। इसके अलावा टीम ने मौके पर जेसीबी की मदद से लगभग 4000 लीटर लहन और शराब बनाने के उपकरण नष्ट कर दिए। अधिकारियों के मुताबिक, टंकियों और प्लास्टिक ड्रमों में बड़ी मात्रा में लहन स्टोर कर अवैध शराब तैयार की जा रही थी। पुलिस का साफ संदेश यह पूरा अभियान एसपी शशांक सिंह और एएसपी वंदना सिंह के निर्देशन में चलाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। महोबा पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ये भी पढ़ें: फिल्मी हुआ महोबा का अपहरण कांड! बरामद युवती ने लगाए थे टॉर्चर के आरोप, अब वायरल तस्वीरो ने पलट दी पूरी कहानी