भारत

CM योगी की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पंचूर गांव स्थित पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

CM Yogi’s Mother Savitri Devi Passes Away: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने उनके निधन की पुष्टि की है।

जनसभा के दौरान मिली खबर

सावित्री देवी के निधन की खबर उस समय सामने आई, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गृह जनपद गोरखपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। फिलहाल मुख्यमंत्री की ओर से इस खबर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पंचूर गांव जाएंगे या नहीं।

पिता के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए थे योगी

इससे पहले अप्रैल 2020 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उस समय कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते योगी अपने पिता के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। उन्होंने तब प्रदेश में कोरोना संकट को देखते हुए अपनी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देने की बात कही थी।

1994 में संन्यासी बन गए थे योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ का मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है। उनका जन्म 5 जून 1972 को पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में हुआ था। उनके पिता वन विभाग में कार्यरत थे। साल 1994 में उन्होंने सांसारिक जीवन छोड़कर संन्यास अपना लिया और गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठ से जुड़ गए। यहां वह महंत अवैद्यनाथ के शिष्य बने।संन्यास के बाद परिवार से उनका मिलना-जुलना कम हो गया, लेकिन मां के साथ उनका भावनात्मक जुड़ाव हमेशा बना रहा।

2022 में पांच साल बाद पहुंचे थे पैतृक गांव

मई 2022 में मुख्यमंत्री बनने के बाद करीब पांच साल के अंतराल पर योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। वहां उन्होंने मां सावित्री देवी और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की थी और रात भी घर पर बिताई थी।

इसके बाद जून 2024 में वह ऋषिकेश स्थित AIIMS में भर्ती अपनी मां से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और करीब 20 मिनट तक मां के साथ समय बिताया था। सावित्री देवी के परिवार में योगी आदित्यनाथ समेत चार बेटे और तीन बेटियां हैं। उनके निधन की खबर से पैतृक गांव और परिवार में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें: योगी से लेकर दोनों डिप्टी सीएम तक को मिली जिम्मेदारी, BJP में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तैयार!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »