TVF|| Gullak|| TRAILER : मिडिल क्लास परिवार की खट्टी-मीठी जिंदगी को बखूबी दर्शाने वाली मशहूर वेब सीरीज 'गुल्लक' एक बार फिर अपने फैंस का मनोरंजन करने आ रही है। 'गुल्लक सीजन 5' का नया ट्रेलर अब सामने आ गया है, और इस सीजन में मिश्रा परिवार एक बार फिर से दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार है, साथ ही अपनी नई चुनौतियों से भी रुबरु कराने के लिए। ट्रेलर में हमें दिखाया गया है कि मिश्रा परिवार का घर पुराना हो चुका है, और दीवारों को बड़ी मरम्मत की जरूरत है। इस स्थिति को देखते हुए अन्नू की मम्मी (गीतांजलि कुलकर्णी) अपने बेटों अन्नू (अनंत जोशी) और अमन (हर्ष मायर) से कहती हैं कि पिता संतोष मिश्रा (जमील खान) के साथ मिलकर उन्हें घर के लिए लोन लेना चाहिए। लेकिन ठीक इसी समय, मिश्रा परिवार के सदस्यों की जिंदगी में बड़े बदलाव आने वाले हैं। अन्नू अब घर से बाहर अपनी अलग जिंदगी की तलाश में है और उसमें दिल से लग गया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि घर की दीवारों को नया रंग देने की कोशिश में पूरे परिवार के सदस्य एकजुट रहते हैं या फिर दीवारों की तरह उनके रिश्तों में भी दरार आ जाती है। नए सीजन की रिलीज डेट: अन्नू भैया के किरदार में बड़ा बदलाव 'गुल्लक' के पहले चार सीजन ने खूब तारीफें बटोरी हैं, और दर्शकों ने इन किरदारों की तालमेल को काफी पसंद किया है। अब 'गुल्लक सीजन 5' 5 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म 'सोनी लिव' पर दस्तक देने वाला है। लेकिन इस बार फैंस को एक बड़ा झटका भी है। अन्नू भैया का मशहूर किरदार निभाने वाले वैभव राज गुप्ता इस सीजन में नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह '12वीं फेल' और 'मामला लीगल है' जैसे शोज में काम कर चुके अनंत जोशी इस किरदार को संभालेंगे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक इस नए अन्नू भैया को कितना प्यार देते हैं। ये भी पढ़ें: OTT पर दस्तक देने जा रही रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर 2’, प्लान आया सामने