Cockroach Janata Party || X Account Banned || Cockroach Janta Party Followers: देश में सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अब नए विवाद के केंद्र में आ गई है। पार्टी का एक्स अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस और विरोध का दौर तेज हो गया है। यह पूरा विवाद उस बयान से जुड़ा है, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी को लेकर भारी बवाल खड़ा हुआ था। क्या था मामला दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान बेरोजगार युवाओं को लेकर की गई टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। बयान के विरोध में युवाओं ने ऑनलाइन कैंपेन शुरू किया और इसी के बीच मजाकिया अंदाज में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम का सोशल मीडिया पेज बनाया गया। देखते ही देखते यह पेज लाखों युवाओं के बीच लोकप्रिय हो गया और इसके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ने लगे। भारत में हुआ X अकाउंट बैन रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी का एक्स अकाउंट अब भारत में दिखाई नहीं दे रहा है, जबकि इंस्टाग्राम पेज अब भी सक्रिय है। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर इस पेज के एक करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। इसी बीच पेज के फाउंडर अभिजीत दिपके ने अकाउंट बैन किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले अकाउंट हैक करने की कोशिश हुई और बाद में उसे बंद कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम ने सोशल मीडिया फ्रीडम, अभिव्यक्ति की आजादी और सरकारी जवाबदेही को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वहीं इस मामले पर राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। ये भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी का सोशल मीडिया पर धमाल! 24 घंटे में लाखों फॉलोअर्स पार