भारत

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड मारा गया, POK में हमजा बुरहान की रहस्यमयी हत्या

पुलवामा हमले से जुड़ा आतंकी हमजा बुरहान POK में मारा गया। मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने गोलियां बरसाईं, घटना के बाद इलाके में हड़कंप, सुरक्षा बढ़ी, हमले के पीछे की वजह अबतक रहस्य बनी।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Pulwama Attack || Hamza Burhan || POK News || Terrorist Killed: 2019 पुलवामा हमला से जुड़े बताए जा रहे आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों के अनुसार यह घटना मुजफ्फराबाद में हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाया। हमले के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

2019 में हुआ था आतंकी हमला

बताया जा रहा है कि हमजा बुरहान पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और पुलवामा हमले की साजिश में उसकी अहम भूमिका मानी जाती थी। साल 2019 में हुए इस आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हुए थे, जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। इसी हमले के जवाब में भारत ने बालाकोट एयरस्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था।

कौन थे हमलावर

सूत्रों का दावा है कि हमजा लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। उसकी मौत ऐसे समय हुई है, जब पाकिस्तान और पीओके में आतंकी संगठनों से जुड़े कई चेहरों पर लगातार रहस्यमयी हमले हो रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में कई आतंकियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या या गैंगवार में मौत की घटनाएं सामने आई हैं। मुजफ्फराबाद में हुई इस वारदात के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि हमलावर कौन थे और हत्या के पीछे असली वजह क्या है, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी का सोशल मीडिया पर धमाल! 24 घंटे में लाखों फॉलोअर्स पार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »