भारतराजनीति

कॉकरोच जनता पार्टी का सोशल मीडिया पर धमाल! 24 घंटे में लाखों फॉलोअर्स पार

“कॉकरोच जनता पार्टी” नाम का हैंडल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बेरोजगार युवाओं पर हुए विवादित बयान के बाद बने इस व्यंग्यात्मक अकाउंट ने 24 घंटे में हजारों फॉलोअर्स जुटा लिए। कई बड़े नेताओं ने भी इसे फॉलो करना शुरू कर दिया है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Cockroach Janta Party || Supreme Court || Chief Justice Surya Kant: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक अनोखा नाम तेजी से वायरल हो रहा है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’। नाम सुनते ही लोग चौंक रहे हैं, लेकिन यही अजीब नाम अब इंटरनेट पर बहस और मीम्स का सबसे बड़ा विषय बन चुका है। खास बात यह है कि लॉन्च होने के कुछ ही घंटों में इस हैंडल ने हजारों फॉलोअर्स जुटा लिए।

कैसे शुरू हुआ ये बवाल?

दरअसल, यह कोई असली राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि राजनीतिक व्यंग्य के तौर पर बनाया गया एक सोशल मीडिया हैंडल है। इसके बायो में खुद को युवाओं का मंच बताया गया है, जो बेरोजगार और सिस्टम से नाराज युवाओं की आवाज बनने का दावा करता है। इस ट्रेंड की शुरुआत उस बयान के बाद हुई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कथित तौर पर बेरोजगार युवाओं को “कॉकरोच” कह दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका इशारा फर्जी डिग्री धारकों की ओर था, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर मीम्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ चुकी थी।

इसकी सदस्यता के लिए बेरोजगार और आलसी होना जरूरी

इसी माहौल के बीच कॉकरोच जनता पार्टी नाम का यह हैंडल सामने आया और देखते ही देखते वायरल हो गया। मजेदार बात यह है कि इसकी सदस्यता के लिए बेरोजगार और आलसी होना जरूरी बताया गया है। साथ ही 11 घंटे ऑनलाइन रहने वालों को प्राथमिकता देने जैसी बातें भी लिखी गई हैं। हैरानी की बात यह है कि कई चर्चित नेताओं ने भी इस हैंडल को फॉलो करना शुरू कर दिया है। सिर्फ 24 घंटे में हजारों फॉलोअर्स पाने वाला यह व्यंग्यात्मक अकाउंट अब सोशल मीडिया की नई सनसनी बन चुका है।

ये भी पढ़ें: TMC में टूट और NDA की बढ़ती ताकत! क्या बगावत से बदलेगा सत्ता का गणित? समझिए संसद का पूरा नंबर गेम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »