खेल

IND vs AFG: जडेजा और अक्षर पटेल को टीम इंडिया में क्यों नहीं मिली जगह? अगरकर ने बताई वजह

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को टीम में जगह नहीं मिली, जिसके बाद चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने दोनों खिलाड़ियों को लेकर बड़ा कारण बताया है|

Reported by Tanvi Pandey and edited by Shagun Chaurasia

IND VS AFG SQUAD|| Jadeja || Axar Patel || BCCI : गुवाहाटी में  मंगलवार को बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें अगले महीने होने वाली अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम पर मुहर लगाई गई। इस दौरे पर भारत को एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं। टीम की घोषणा के बाद सबसे ज्यादा चर्चा रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के नाम को लेकर शुरू हो गई।

टीम चयन के बाद बढ़ी चर्चा

जब भारतीय स्क्वॉड सामने आया, तो कई नए चेहरे नजर आए| लेकिन अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल का नाम टीम में नहीं था।इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सवाल पूछने लगे कि क्या दोनों खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया है।

जडेजा को लेकर अगरकर ने क्या कहा?

भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने साफ कर दिया कि रवींद्र जडेजा को ड्रॉप नहीं किया गया है। उन्हें सिर्फ आराम दिया गया है ताकि वह लंबे समय तक फिट और फ्रेश बने रहें। अगरकर ने कहा कि जडेजा टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल हैं और उनके वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

अक्षर पटेल को क्यों नहीं मिली जगह?

अक्षर पटेल को इस बार मौका नहीं मिलने के पीछे टीम कॉम्बिनेशन और नए खिलाड़ियों को आजमाने की सोच बताई जा रही है। चयनकर्ता अब युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देना चाहते हैं ताकि भविष्य के लिए मजबूत टीम तैयार की जा सके। इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।टीम मैनेजमेंट का मानना है कि बड़े टूर्नामेंट्स से पहले नए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव देना जरूरी है। इससे आने वाले समय में भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ और मजबूत होगी।

वर्ल्ड कप की तैयारी पर पूरा फोकस

अजीत अगरकर ने यह भी साफ किया कि टीम मैनेजमेंट सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स को ध्यान में रखकर फैसले ले रही है।अलग-अलग खिलाड़ियों को मौका देकर सही टीम कॉम्बिनेशन तैयार करने की कोशिश की जा रही है।

फैंस को वापसी का इंतजार

रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल लंबे समय से भारतीय टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं| ऐसे में क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि दोनों जल्द ही टीम इंडिया में वापसी करेंगे और एक बार फिर मैदान पर अपना दम दिखाएंगे।

ये भी पढ़ें: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, मलेशिया जोड़ी को हराकर दर्ज की शानदार जीत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »