Meloni Meets PM Modi || From Dinner Together || Visiting Colosseum || PM's Visit Italy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे ने एक बार फिर भारत-इटली रिश्तों को वैश्विक सुर्खियों में ला दिया है। रोम पहुंचते ही पीएम मोदी का इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मेलोनी ने सोशल मीडिया पर खास संदेश साझा करते हुए लिखा, 'वेलकम टू रोम, माय फ्रेंड।' कई अहम मुद्दों पर हुई लंबी चर्चा दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं रही, बल्कि डिनर टेबल पर वैश्विक राजनीति, व्यापार, रणनीतिक साझेदारी और भविष्य के सहयोग जैसे कई अहम मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई। इसके बाद पीएम मोदी और मेलोनी ने रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम का भी दौरा किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। https://twitter.com/GiorgiaMeloni/status/2056847819156099504 भारत-इटली संबंधों को ऊंचाइयों तक है पहुंचना PM मोदी ने कहा कि वह भारत-इटली संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत होगा। PM मोदी ने इटली में बसे भारतीय समुदाय से मुलाकात कर उनका आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासी दुनियाभर में भारत की पहचान मजबूत कर रहे हैं और दोनों देशों के रिश्तों को जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इटली से भारत में अरबों डॉलर का निवेश विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत और इटली के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2025 में दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार 16.77 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। वहीं इटली से भारत में अरबों डॉलर का निवेश भी दर्ज किया गया है। ऐसे में पीएम मोदी का यह दौरा भारत-इटली साझेदारी को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। ये भी पढ़ें: PoK में सड़कों पर उतरा जनसैलाब, प्रदर्शन के दौरान हिंसा से 30 की मौत