Aaqib Nabi|| Dilip Vengsarkar slams Ajit Agarkar|| India vs Afghanistan|| Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। इस फैसले के बाद बड़ा विवाद शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने चयनकर्ताओं के फैसले पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि रणजी ट्रॉफी में इतना शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी अगर खिलाड़ी को मौका नहीं मिलता, तो यह गलत है। रणजी ट्रॉफी में आकिब ने किया शानदार प्रदर्शन आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 12.56 की औसत से 60 विकेट लिए और जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी का चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी चुना गया। फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ उन्होंने 5 विकेट लिए, जबकि सेमीफाइनल में बंगाल के खिलाफ 9 विकेट और क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ 12 विकेट झटके। पूरे सीजन में उन्होंने सात बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया। वेंगसरकर ने घरेलू क्रिकेट पर उठाए सवाल वेंगसरकर ने कहा कि आकिब को टीम से बाहर रखना समझ से परे है। उनके मुताबिक, जिसने पूरे सीजन में लगातार विकेट लिए हों, उसे मौका मिलना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि अगर घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन की कोई अहमियत नहीं है, तो फिर रणजी ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट कराने का क्या मतलब है। वेंगसरकर ने साफ कहा कि गेंदबाज को उसकी स्पीड से नहीं, बल्कि विकेट लेने की क्षमता से देखा जाना चाहिए। चयनकर्ताओं ने गुरनूर बरार को दी प्राथमिकता मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बताया कि चयन बैठक में आकिब नबी के नाम पर चर्चा हुई थी। लेकिन चयनकर्ताओं ने उनकी जगह पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को मौका दिया। गुरनूर को टेस्ट और वनडे दोनों टीमों में पहली बार चुना गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ताओं को आकिब की गेंदबाजी की रफ्तार को लेकर कुछ चिंता थी। ये भी पढ़ेंSRH vs RCB: SRH की जीत बेकार, टॉप पर रहते हुए क्वालिफायर-1 में पहुंची आरसीबी