उत्तर प्रदेशनोएडा

SSC ऑनलाइन एग्जाम में हाईटेक नकल रैकेट का पर्दाफाश, ग्रेटर नोएडा सेंटर से चलता था करोड़ों का खेल

SSC की ऑनलाइन परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। ग्रेटर नोएडा के परीक्षा केंद्र से करोड़ों का खेल चल रहा था। आरोपी प्रॉक्सी सर्वर और स्क्रीन शेयरिंग सॉफ्टवेयर के जरिए बाहर बैठे सॉल्वर से पेपर हल करवाते थे। STF ने मास्टरमाइंड समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Greater Noida || SSC Exam Scam || Proxy Server || UP STF || UP News: उत्तर प्रदेश STF ने SSC की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में धांधली कराने वाले एक बड़े हाईटेक गिरोह का खुलासा किया है। नोएडा STF ने ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित बालाजी डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर छापा मारकर मास्टरमाइंड समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में एक अभ्यर्थी भी शामिल है।

कैसे करवाते थे नकल?

जांच में सामने आया कि गिरोह CAPF, SSF कांस्टेबल GD और असम राइफल्स भर्ती परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर के जरिए नकल करवा रहा था। आरोपी परीक्षा सिस्टम को सीधे हैक नहीं करते थे, बल्कि सेंटर के सर्वर को बायपास कर एनीडेस्क जैसे सॉफ्टवेयर से बाहर बैठे सॉल्वर तक पेपर पहुंचाते थे। फिर वही सॉल्वर रिमोट एक्सेस से सवाल हल करते थे।

स्क्रीन शेयरिंग के जरिए होता था घोटाला

STF के मुताबिक, मुख्य आरोपी प्रदीप चौहान खुद परीक्षा केंद्र संचालित करता था। उसने आईटी एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर ऐसा नेटवर्क तैयार किया था, जिससे ऑनलाइन परीक्षा के दौरान स्क्रीन शेयरिंग के जरिए पूरा पेपर बाहर से हल कराया जाता था। गिरोह एक अभ्यर्थी से परीक्षा पास कराने के लिए करीब 4 लाख रुपये वसूलता था।

छापेमारी में 50 लाख रुपये कैश, लैपटॉप, मोबाइल, राउटर और कई अभ्यर्थियों की सूची बरामद हुई है। उत्तर प्रदेश STF अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और एजेंट्स की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें: नोएडा दंगों में गाड़ियां फूंकने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से खुला राज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »