Banda News || Railway Station Kidnapping || Banda Police || UP Crime: उत्तर प्रदेश के बांदा में रेलवे स्टेशन से 2 वर्षीय मासूम के अपहरण से रविवार शाम सनसनी फैल गई। परिवार मुंबई जाने के लिए निकला था और मानिकपुर से ट्रेन पकड़ने की तैयारी में था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही डायल-112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस और RPF की कई टीमें हरकत में आ गईं। https://twitter.com/INDIAHEADLINEST/status/2058781907866009744 पुलिस की तीव्रता से बच्चे की बची जान रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज, सर्विलांस और त्रिनेत्र ऐप की मदद से आरोपी की लोकेशन तिंदवारी रोड की तरफ मिली। पुलिस ने महोखर चौराहे के पास घेराबंदी की तो आरोपी ने बचने के लिए मासूम को नहर में फेंक दिया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया और आरोपी किशन निवासी तिंदवारी को गिरफ्तार कर लिया। पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया है।