उत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर कलेक्ट्रेट प्रदर्शन पर बवाल पड़ा भारी! भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 56 लोगों पर केस

हमीरपुर में खूनी हाईवे को लेकर प्रदर्शन के बाद पुलिस एक्शन तेज। भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 16 नामजद और कई अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज, कलेक्ट्रेट हंगामे की जांच जारी है।

Reported by Ashutosh Dixit and edited by Shagun Chaurasia

Hamirpur News || Bloody Highway || BJP Yuva Morcha || Akash Tripathi || UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में लगातार हो रहे सड़क हादसों और ‘खूनी हाईवे’ को लेकर किया गया प्रदर्शन अब प्रदर्शनकारियों पर भारी पड़ता दिख रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में हुए हंगामे के बाद पुलिस ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी समेत 16 नामजद और 35 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस से तीखी बहस व धक्का-मुक्की

जानकारी के मुताबिक 21 मई को विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता DM कार्यालय पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी हुई और पुलिस से तीखी बहस व धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। आरोप है कि इस दौरान सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाई गई।

CCTV फुटेज से हो रही पहचान

सदर तहसील के कानूनगो अशोक निगम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज और वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की पहचान में जुटी हुई है। घटना के बाद जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें: मस्जिद में मासूम से दरिंदगी: कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी मौलाना को ‘अंतिम सांस’ तक जेल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »