Delhi Traffic Police || Wrong Side Driving || Delhi Traffic Challan || Traffic Rules Violation: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इन दिनों रॉन्ग साइड ड्राइविंग को लेकर बेहद सख्त नजर आ रही है। राजधानी में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और ट्रैफिक अव्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत केवल चालान ही नहीं, बल्कि गंभीर मामलों में FIR भी दर्ज की जा रही है। खासतौर पर पूर्वी दिल्ली और यमुनापार इलाके में ट्रैफिक पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश का ट्रैफिक आमने-सामने विवेक विहार ट्रैफिक सर्कल में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। शाहदरा जीटी रोड और इंडस्ट्रियल एरिया के आसपास रॉन्ग साइड ड्राइविंग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। यहां फ्लाईओवर के बाद यू-टर्न करीब एक से डेढ़ किलोमीटर दूर है। ऐसे में लोग समय बचाने के लिए 300 मीटर की दूरी तक रॉन्ग साइड वाहन चलाते हैं। इसी वजह से दिल्ली और उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाला तेज रफ्तार ट्रैफिक आमने-सामने आ जाता है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। https://twitter.com/INDIAHEADLINEST/status/2058802669700202980 सिर्फ टू-व्हीलर ही नहीं सभी वाहनों पर भी कार्रवाई अभियान के दौरान केवल टू-व्हीलर ही नहीं, बल्कि ई-रिक्शा, टेम्पो, ट्रैवलर और लोडर वाहनों पर भी कार्रवाई की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस लोगों को जागरूक करते हुए समझा रही है कि रॉन्ग साइड चलना सिर्फ अपनी जान को खतरे में डालना नहीं, बल्कि दूसरे लोगों की जिंदगी को भी जोखिम में डालना है। एक दिन में हजारों चालान कटे DCP ट्रैफिक रमेश.के अनुसार, यमुनापार इलाके में रॉन्ग साइड ड्राइविंग के खिलाफ कल 178 FIR दर्ज की गईं औरकटे करीब 1000 चालान काटे गए। वहीं कल रात 8 बजे तक 100 FIR दर्ज हो चुकी हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और जीरो टॉलरेंस नीति पर काम किया चलता रहेगा। ये भी पढ़ें: बर्फ से भरे टब में डालकर डॉक्टरों ने बचाई जान… दिल्ली में हीट स्ट्रोक का खतरा बना जानलेवा!