Kanpur Murder Case || Bike Collision Murder || Father-Son Murder || UP Crime: उत्तर प्रदेश में कानपुर के यशोदा नगर बाईपास में मामूली बाइक टक्कर ने ऐसा खूनी रूप ले लिया कि पिता और बेटे की जान चली गई, जबकि दूसरा बेटा जिंदगी की जंग लड़ रहा है। रविवार देर रात वृंदावन गेस्ट हाउस के सामने हुए विवाद में दबंग युवकों ने पहले हेलमेट और लात-घूसों से हमला किया, फिर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर सड़क को खून से लाल कर दिया। 38 सेकंड का भयानक वीडियो घटना का 38 सेकंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी बीच सड़क पर पिता-पुत्रों को बेरहमी से पीटते और चाकू मारते दिखाई दे रहे हैं। हमले में शिव नारायण त्रिवेदी और उनके बेटे शिवम की मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल है। वारदात के बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने एक आरोपी शिवा वर्मा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। सोमवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हमीरपुर की ओर भाग रहे हैं। https://twitter.com/PradeepMaikhur3/status/2058772045325107277 आरोपियों ने पुलिस पर की फायरिंग यशोदा नगर बाईपास पर घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी करण के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि उज्ज्वल अवस्थी और समीर गौतम को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। मृतकों के परिवार में मातम पसरा है। पत्नी सुधा त्रिवेदी ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें: पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में 20 मुकदमों वाला शातिर लुटेरा घायल, पैर में लगी गोली