नोएडा

ग्रेटर नोएडा में आग का तांडव, चंद मिनटों में राख हुईं 20 झुग्गियां

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में भीषण आग से करीब 20 झुग्गियां जलकर राख हुईं। मजदूर परिवार बेघर हो गए। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Greater Noida || Jhuggi Fire || Slum Fire || UP News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र स्थित खेरली हाफीजपुर गांव में सोमवार सुबह अचानक लगी भीषण आग ने मजदूर परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर करीब 20 झुग्गी-झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

एक की वजह से 20 झुग्गियां खाक

जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के कई मजदूर यहां खाली पड़े भूखंड पर झुग्गियां बनाकर रह रहे थे और आसपास मजदूरी करते थे। सुबह एक झुग्गी में अचानक आग लगी, जिसके बाद तेज हवा के चलते लपटें तेजी से फैल गईं। लोग अपने बच्चों और परिवार को बचाने के लिए जान बचाकर भागे। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन झुग्गियों में रखा कपड़ा, राशन और घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।

एक घंटे बाद पहुंची दमकल विभाग

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक सब कुछ तबाह हो चुका था। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे गांव तक फैलने से रोक लिया। घटना के बाद मजदूर परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: नोएडा के पास खोरी कला में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: आसमान में उठा धुएं का गुबार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »