Iran US Deal || Iran Hormuz Toll || Strait Of Hormuz || Iran News: ईरान और अमेरिका के बीच अंतरिम परमाणु समझौते के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर नया विवाद सामने आया है। ईरान ने संकेत दिया है कि वह समझौते की शर्तों के तहत पारंपरिक “टोल टैक्स” नहीं लेगा, लेकिन जहाजों से “पर्यावरण और सुरक्षा सेवा शुल्क” वसूल सकता है। जहाजों को सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि होर्मुज में लगने वाला टोल शब्द गलत तरीके से पेश किया गया है। उनके अनुसार, ईरान अब जहाजों को सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण सेवाएं देगा, जिसके बदले शुल्क लिया जाएगा। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 20 प्रतिशत गुजरता है। सऊदी अरब, यूएई, कतर और इराक जैसे देश इसी मार्ग पर निर्भर हैं। अमेरिका के साथ क्या हुआ है समझौता रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के साथ संभावित समझौते में ईरान को इस मार्ग को पूरी तरह खोलने और टोल न लेने की शर्त रखी गई है। इसके बदले उसे आर्थिक प्रतिबंधों में राहत और तेल निर्यात की अनुमति मिल सकती है। हालांकि, ईरान पहले भी सुरक्षा शुल्क के नाम पर टोल व्यवस्था लागू कर चुका है और अलग मंत्रालय बनाकर इसकी निगरानी भी की जा रही है। जल्द ही होगा प्रोटोकॉल जारी बाघेई ने कहा कि ओमान के साथ मिलकर जल्द ही एक प्रोटोकॉल जारी किया जाएगा, जिसमें पर्यावरण सुरक्षा और सेवाओं के शुल्क की रूपरेखा तय होगी।अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या यह “पर्यावरण टैक्स” वास्तव में नया राजस्व मॉडल है या अंतरराष्ट्रीय दबाव से बचने की रणनीति। ये भी पढ़ें: पाकिस्तान का क्वेटा फिर दहला! रेलवे ट्रैक के पास आत्मघाती धमाका, 10 की मौत