Shankaracharya Avimukteshwaranand || Banda News || Gau Mata Rashtramata || UP News: उत्तर प्रदेश के बाँदा में देर रात उस समय धार्मिक माहौल और उत्साह चरम पर पहुंच गया, जब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपनी ‘गोविष्ट यात्रा’ और ‘गौ संरक्षण यात्रा’ के तहत जनपद पहुंचे। शहर के कई स्थानों पर श्रद्धालुओं और सनातन समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। रामलीला गणेश भवन पहुंचने पर पादुका पूजन और विशाल काफिले के साथ उनका अभिनंदन किया गया। UP की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी यात्रा 3 मई से शुरू हुई यह यात्रा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य गाय को “राष्ट्रमाता” घोषित कराने की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करना है। शंकराचार्य ने कहा कि गौ माता को केवल पशु मानना सनातन परंपरा के खिलाफ है और इसके लिए कठोर कानून बनाकर गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। सरकारों पर लगाए आरोप सभा के दौरान उन्होंने सरकारों पर गो-तस्करी रोकने और गौ संरक्षण में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि आज कुछ लोग गाय को माता कहने से भी हिचकिचा रहे हैं, जो सनातन संस्कृति के लिए चिंता का विषय है। अपने संबोधन में शंकराचार्य ने सनातनी समाज से एकजुट होकर धर्म, सामाजिक समरसता और गौ रक्षा के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक समाज खुद आंदोलन का हिस्सा नहीं बनेगा, तब तक व्यवस्थाओं में बदलाव संभव नहीं होगा। दौरे के दौरान आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर भी धर्म और राष्ट्रहित के मुद्दों पर संवाद की चर्चा तेज रही। ये भी पढ़ें: बांदा में आधी रात आग का कहर, सर्राफा दुकान समेत पूरा घर राख