उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ UPSC छात्रा गैंगरेप: पुलिस को छकाने के लिए आरोपियों ने बदले 18 सिम कार्ड, अब रखा गया 25 हजार का इनाम

​दिल्ली पुलिस का फोन आते ही शातिर शिवम और शनि ने बंद किए थे मोबाइल; लोकेशन बदलने और पकड़े जाने से बचने के लिए चली बड़ी चाल, पुलिस ने घोषित किया इनाम।

Reported by Kashish Solanki and edited by Kashish Solanki

Uttar Pradesh|| Lucknow|| Rape|| Gang Rape: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में यूपीएससी की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के मामले में रोज़ नई-नई बातें सामने आ रही हैं। मुख्य आरोपी शिवम यादव और उसका साथी शनि (डिलीवरी ब्वॉय) पुलिस की पांच टीमों को लगातार चकमा दे रहे हैं। अब इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक नया तरीका अपनाया है और इनाम भी घोषित कर दिया है।

​​​​​डर के चलते 18 सिम कार्ड बदले

पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी काफी चालाकी से अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। जैसे ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें पहला फोन किया, वे तुरंत सतर्क हो गए। खुद को पुलिस के चंगुल से बचाने के लिए दोनों आरोपियों ने भागने के दौरान अब तक करीब 18 सिम कार्ड और कई मोबाइल फोन बदल दिए हैं। वे हर कुछ घंटों में नया सिम इस्तेमाल कर पुलिस को उलझाते रह रहे हैं।

​यूपी और अन्य राज्यों में छापेमारी

आरोपियों द्वारा लगातार सिम और मोबाइल बदलने के कारण सर्विलांस टीम को उनकी सही लोकेशन ट्रेस करने में काफी परेशानी हो रही है। इसलिए, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने अब उन्हें पकड़ने के लिए इनाम घोषित किया है, ताकि जनता से भी उनके बारे में कुछ जानकारी मिल सके। पुलिस की टीमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों में भी संभावित ठिकानों पर तेजी से छापेमारी कर रही हैं।

​​क्या था पूरा मामला?

याद दिलाने वाली बात है कि जौनपुर से आई एक छात्रा जब दिल्ली जाने के लिए चारबाग स्टेशन पहुंची थी, तब उसका पुराना दोस्त शिवम उसे बहला-फुसलाकर अपने कमरे ले गया। वहां उसने उसे कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया, और उसके बाद शिवम और उसके दोस्तों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब छात्रा की हालत बिगड़ गई, तो उस पर जबरदस्ती ट्रेन में बैठाकर आरोपी फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि वे दोनों जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

ये भी पढ़े : दोस्ती के नाम पर कलंक: UPSC की छात्रा से गैंगरेप, कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर की हैवानियत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »