भारत

CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन में मचा हड़कंप! 4 लाख से ज्यादा आवेदन, स्कैन कॉपी पर भी सवाल

CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन में हड़कंप, 4 लाख आवेदन, स्कैन कॉपियों की खराब गुणवत्ता और देरी से छात्र परेशान, पोर्टल फिर खोलने पर विचार जारी है, सिस्टम पर सवाल उठे

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

CBSC || Re-Evaluation || CBSC Class 12 || Scanned Answer Sheets: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) की 12वीं परीक्षा में इस बार पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया ने रिकॉर्ड बना दिया है। ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम के तहत सामने आई समस्याओं के बीच छात्रों में भारी असंतोष देखने को मिल रहा है।

CBSE इतिहास का सबसे बड़ा आंकड़ा

अब तक 4,04,319 से अधिक छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है, जो CBSE इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है। वहीं, छात्रों ने 11,31,961 स्कैन उत्तर पुस्तिकाओं की मांग की थी, जिनमें से 8,98,214 कॉपियां ही अब तक उपलब्ध कराई जा सकी हैं। कई छात्रों का आरोप है कि उन्हें उनकी उत्तर पुस्तिकाएं समय पर नहीं मिलीं, जिससे वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन ही नहीं कर पाए। परिणाम घोषित होने के 14 दिन बाद भी बड़ी संख्या में छात्र प्रक्रिया से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे हैं।

टीचर्स ने भी उठाए CBSC पर सवाल

इसी बीच बोर्ड द्वारा पोर्टल दोबारा खोलने पर विचार किए जाने की संभावना जताई जा रही है, जिससे आवेदन की संख्या और बढ़ सकती है। वहीं शिक्षकों ने भी स्कैन कॉपियों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर साझा एक उदाहरण में गणित की कॉपी बेहद धुंधली दिखाई दी, जिससे मूल्यांकन की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। शिक्षकों का कहना है कि यदि कॉपी स्पष्ट नहीं थी, तो सही मूल्यांकन कैसे संभव हुआ।

ये भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेजों से अस्पतालों तक, CM योगी की बड़ी समीक्षा बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »