खेल

Eliminator match: बड़े मुकाबले में अभिषेक शर्मा से हुई बड़ी चूक, खराब शॉट खेलकर गंवाया विकेट

एलिमिनेटर मुकाबले में अभिषेक शर्मा टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे सके। वह पारी की दूसरी गेंद पर बिना रन बनाए आउट हुए और हैदराबाद को शुरुआती झटका लगा।

Reported by Tanvi Pandey and edited by Tanvi Pandey

Eliminator match|| RR VS SRH|| Abhishek Sharma vs RR||Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा का बल्ला पूरी तरह शांत रहा। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस एलिमिनेटर मैच में वह पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए। टीम को उनसे तेज शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन उनका विकेट जल्दी गिरने से हैदराबाद को बड़ा झटका लगा। अभिषेक इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल सके।

आर्चर की तेज गेंद पर कर बैठे गलती

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का पहला ओवर जोफ्रा आर्चर डाल रहे थे। ओवर की दूसरी गेंद थोड़ी शॉर्ट थी। अभिषेक शर्मा ने उस पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद की गति को सही से समझ नहीं पाए। गेंद उनके ग्लव्स से लगकर सीधे विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों में चली गई। इस तरह अभिषेक बिना रन बनाए आउट हो गए। बड़े मुकाबले में उनका यह शॉट टीम के लिए नुकसानदायक साबित हुआ।

पूरे सीजन में शानदार रहे, लेकिन प्लेऑफ में नहीं चला बल्ला

आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 15 मैचों में 563 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 204.72 का रहा। इस सीजन उनके बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक भी निकले। उन्होंने 50 चौके और 43 छक्के लगाए। लेकिन प्लेऑफ में उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा। अब तक खेले गए चार प्लेऑफ मैचों में वह सिर्फ 17 रन ही बना पाए हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 12 रन रहा है। वहीं साल 2026 में टी20 क्रिकेट में वह सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। वह 28 पारियों में 8 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं।

ये भी पढ़ें :क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीमों का रहा दबदबा, क्या RCB फिर मारेगी बाजी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »