भारतराजनीति

राहुल गांधी की ऑटो ड्राइवरों संग बातचीत, पार्क में बैठकर किया लंच और सुनी CNG-पेट्रोल कीमतों से जुड़ी परेशानियां

महंगाई की मार पर राहुल गांधी का ऑटो ड्राइवरों संग संवाद, पार्क में बैठकर किया लंच और सुनी CNG-पेट्रोल कीमतों से जुड़ी परेशानियां VIDEO

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Rahul Gandhi || Rahul Gandhi Met Auto Drivers ||  Petrol Diesel Price: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली में ऑटो ड्राइवरों के साथ मुलाकात कर उनकी परेशानियां सुनीं। मंडी हाउस के पास स्थित टोडर मल पार्क में राहुल गांधी जमीन पर बैठकर ऑटो चालकों के साथ लंच करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों से हो रही दिक्कतों पर बातचीत की।

वीडियो आया सामने

मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राहुल गांधी ऑटो ड्राइवरों के बीच बैठकर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ड्राइवरों ने उन्हें बढ़ती ईंधन कीमतों और घटती कमाई की समस्या बताई। उनका कहना था कि पेट्रोल-डीजल और CNG महंगी होने से खर्च लगातार बढ़ रहा है, लेकिन किराए में उसी हिसाब से बढ़ोतरी नहीं हुई।

क्या-क्या हुई बात

ऑटो चालकों ने यह भी कहा कि ज्यादा किराया मांगने पर यात्रियों से विवाद की स्थिति बन जाती है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी और मुश्किल हो गई है। हाल के दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी हुई है। आखिरी बार पेट्रोल करीब 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था।

बढ़ते दामों से बढ़ती दिक्कते

बताया जा रहा है कि 15 मई के बाद से अब तक ईंधन की कीमतों में करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी हो चुकी है। माना जा रहा है कि मिडिल ईस्ट तनाव और ईरान संकट के कारण ईंधन बाजार पर असर पड़ा है। राहुल गांधी की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब महंगाई और ईंधन कीमतें राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: NEET 2027 होगा ऑनलाइन या नहीं? पेपर लीक विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट में NTA का बड़ा खुलासा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »