उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

‘बकरा हलाल देखा है?’ कहकर बुलाया, फिर चाकू से हमला, गाजियाबाद में 11वीं छात्र की मौत से तनाव

गाजियाबाद के खोड़ा में बकरीद के दिन छात्र सूर्या चौहान पर चाकू से हमला किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Ghaziabad Stabbing || Bakrid Murder || Khoda Police || Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में बकरीद के दिन हुई एक वारदात ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया। नवनीत विहार में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान पर कथित तौर पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सूर्या की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जान बचने के लिए 200 मीटर तक भागा

परिजनों के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर सूर्या अपने दोस्तों के साथ घर के पास घूम रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले असद नामक युवक ने फोन कर उसे मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचने पर असद और उसके साथियों ने सूर्या से पूछा, “क्या कभी बकरे को हलाल होते देखा है?” सूर्या के मना करने और लौटने की कोशिश करने पर विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि इसके बाद सूर्या पर चाकू से हमला किया गया। घायल हालत में वह करीब 200 मीटर तक भागता रहा, जबकि हमलावर उसका पीछा करते रहे। शोर सुनकर स्थानीय लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाया गया। बाद में हालत गंभीर होने पर उसे नोएडा के निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

पुराने विवाद का लिया बदला

मामले में मृतक के भाई ने असद समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद भी सामने आया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: फतेहपुर के हनुमान मंदिर में मिला खून से सना मांस, हनुमान चालीसा पाठ के साथ धरने पर बैठे संगठन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »