Fatenpur Hanuman Mandir || Religious Tension || Hindu Organizations Protest || UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में शुक्रवार शाम उस समय तनाव फैल गया, जब चौक बाजार स्थित एक हनुमान मंदिर के भीतर कथित तौर पर मांस का टुकड़ा मिलने की सूचना सामने आई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी देखी गई। लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को भड़काने और माहौल बिगाड़ने की साजिश बताते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 6 बजे मंदिर परिसर के अंदर एक थैले में खून से सना मांस का टुकड़ा मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर के बाहर जुट गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठनों ने मंदिर परिसर के बाहर धरना शुरू कर दिया और लगातार हनुमान चालीसा का पाठ किया। स्थिति को देखते हुए आसपास की कई दुकानें बंद हो गईं और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जानबूझकर मंदिर में फेंका गया मास विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पांडे ने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात युवक ने जानबूझकर मंदिर में यह सामग्री फेंकी। उनका दावा है कि CCTV फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपी की गिरफ्तारी तक धरना जारी रहेगा। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश राय ने बताया कि मंदिर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। मंदिर के पुजारी गोरेलाल मिश्र ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे। ये भी पढ़ें: चारबाग स्टेशन हादसे पर बड़ा एक्शन, ठेकेदार कंपनी पर लाखो का जुरमाना और कई अफसर सस्पेंड