Jalloun News || Police Encounter || Gangster Arrest || Crime News: उत्तर प्रदेश के जालौन में शुक्रवार देर शाम पुलिस और एक शातिर गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ से इलाके में सनसनी फैल गई। उरई कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बदमाश शाहरुख को घेर लिया। खुद को फंसता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। क्या है पूरा मामला पुलिस के अनुसार, उरई कोतवाली पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि शाहरुख नाम का बदमाश अवैध हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है और किसी बड़ी वारदात की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने करमेर रोड पर घेराबंदी कर दी। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, आरोपी भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें शाहरुख घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। चोरी, छिनैती और गैंगस्टर एक्ट के कई मामले घायल आरोपी को तुरंत जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि शाहरुख पर चोरी, छिनैती और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब नौ गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। अब उसके गिरोह और आपराधिक नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: ‘बकरा हलाल देखा है?’ कहकर बुलाया, फिर चाकू से हमला, गाजियाबाद में 11वीं छात्र की मौत से तनाव