उत्तर प्रदेशबाँदा

बांदा पहुंचे प्रभारी मंत्री, विकास समीक्षा के बीच राहुल गांधी पर साधा निशाना

बांदा के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनके बयानों पर सवाल उठाए।

Banda News || Dinesh Pratap Singh || Incharge Minister || Rahul Gandhi || UP News: उत्तर प्रदेश सरकार में उद्यान एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और बांदा के नव नियुक्त प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह पहली बार जिले के दौरे पर पहुंचे। सर्किट हाउस में आयोजित प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक में उन्होंने जिले के विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बांदा में होगा तेजी से विकास

बाद में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बांदा के समग्र विकास और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जहां भी कमियां होंगी, उन्हें दूर करने के प्रयास किए जाएंगे।

राहुल गांधी पर तीखा हमला

दौरे के दौरान दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी केवल राजनीतिक चर्चा और लोकप्रियता हासिल करने के लिए सरकार पर सवाल उठाते हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के बयानों और गतिविधियों को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होते रहे हैं और इस संबंध में न्यायिक प्रक्रिया भी चल रही है। मंत्री के इस बयान के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें: एक हफ्ते से अंधेरे में गांव, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम, बिजली विभाग पर फूटा आक्रोश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »