उत्तर प्रदेशमहोबा

सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर! महोबा में अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

महोबा में प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की। दुकानों और तारबाड़ को हटाकर जमीन कब्जामुक्त कराई गई। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी दी।

Mahoba News || Bulldozer Action || Encroachment Removal || SDM Action || UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर SDM सदर शिव ध्यान पाण्डे के नेतृत्व में राजस्व विभाग, नगर पालिका और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कई स्थानों पर कार्रवाई कर कब्जा मुक्त कराया।

सरकार की बड़ी कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान मौजा रहिलिया की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को JCB मशीन की मदद से हटाया गया। एक कब्जाधारी द्वारा सरकारी जमीन पर दुकान और सहन बनाकर कब्जा किया गया था, जिसे ध्वस्त कर भूमि को मुक्त कराया गया। इसके अलावा गोरखगिरि पहाड़ी क्षेत्र की वन विभाग की जमीन पर की गई तारबाड़ भी हटाई गई, जिससे सरकारी भूमि को दोबारा अपने नियंत्रण में लिया जा सका।

अवैध कब्जा नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्जा मुक्त कराई गई जमीन संबंधित विभागों को सौंप दी गई। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम सदर ने चेतावनी दी है कि जिन लोगों ने अभी भी सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है, वे स्वयं उसे खाली कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ भी बुलडोजर कार्रवाई सहित कड़े कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: पत्नी और दो बेटियों के हत्यारे को फांसी की सजा, सिलबट्टे से कूचकर की थी हत्या

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »