उत्तर प्रदेशबहराइच

मानदेय बढ़ाओ या सुनो आंदोलन की आवाज… बहराइच में पंचायत सहायकों का फूटा गुस्सा

बहराइच में पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि, स्थायी नौकरी और स्थानांतरण व्यवस्था की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग उठाई।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Shagun Chaurasia

Bahraich News || Panchayat Sahayak Protest || UP News || Panchayat Employees Protest: उत्तर प्रदेश के बहराइच में पंचायत सहायकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश की। जिले के विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें बेहद कम मानदेय पर लगातार काम करना पड़ रहा है, जबकि जिम्मेदारियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।

क्या-क्या है परेशानियां

प्रदर्शन में शामिल महिला पंचायत सहायकों ने कहा कि उन्हें दिन-रात पंचायत संबंधी कार्यों का दायित्व निभाना पड़ता है, लेकिन इसके अनुरूप सुविधाएं और वेतन नहीं मिल रहा। उन्होंने बताया कि कम मानदेय के कारण आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं और महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर अतिरिक्त चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

क्या है मांगे?

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से पंचायत सहायकों की सेवाएं स्थायी करने, मानदेय में बढ़ोतरी करने और विवाहित महिला कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण की प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की। साथ ही पंचायत भवनों के संचालन में आने वाली समस्याओं और प्रशासनिक दबाव को कम करने की भी मांग उठाई गई। पंचायत सहायकों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन तैयार कर सरकार तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: बांदा पहुंचे प्रभारी मंत्री, विकास समीक्षा के बीच राहुल गांधी पर साधा निशाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »