भारत

नई पार्टी बनाने का ऐलान! BJP से अलग हुए अन्नामलाई, क्या बदलेगी तमिलनाडु की राजनीति?

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उनका नया आंदोलन राज्य की राजनीति में नया विकल्प पेश करेगा।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

K Annamalai || Annamalai New Party || Tamil Nadu Politics || BJP Leader Annamalai Resignation: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने भाजपा से अलग होने के बाद अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि आज से एक नए राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत हो रही है, जो भविष्य में एक सशक्त राजनीतिक दल का रूप लेगा।

क्या है अन्नामलाई का राजनीतिक विजन

अन्नामलाई ने कहा कि उनका राजनीतिक विजन अब पहले से अधिक व्यापक हो गया है और वह ज्यादा लोगों को साथ लेकर तमिलनाडु के लिए काम करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि BJP में रहते हुए उन्होंने राज्य की संस्कृति, पहचान और जल अधिकारों जैसे मुद्दों पर कभी समझौता नहीं किया। भाजपा छोड़ने के फैसले को लेकर उन्होंने कहा कि यह कदम पूरी गरिमा और सम्मान के साथ उठाया गया है।

नई राजनीति को बढ़ाना

उनका उद्देश्य तमिलनाडु में विकास और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित नई राजनीति को आगे बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व को अपने इस्तीफे की इच्छा की जानकारी पहले ही दे दी गई थी, लेकिन संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी होने तक इंतजार करने को कहा गया था। अन्नामलाई ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी नई पार्टी आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेगी। उनके इस ऐलान के बाद राज्य की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और अब सभी की नजर उनकी नई राजनीतिक रणनीति पर टिकी है।

ये भी पढ़ें: आखिर कैसे ममता खेमे से दूर हुए 58 विधायक? जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »