भारत

कौन बना मंत्री, कौन रह गया बाहर? असम कैबिनेट विस्तार की पूरी कहानी

असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कैबिनेट का विस्तार कर 12 नए मंत्रियों को शामिल किया। पहली बार विधायक बनीं नीलिमा देवी को मौका मिला, जबकि कई दिग्गज बाहर रहे।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Assam Cabinet Ministers || Cabinet Ministers List || Political News || Assam News: असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 12 नए मंत्रियों को शामिल किया है। इसके साथ ही राज्य मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत कुल मंत्रियों की संख्या 17 हो गई है, जबकि अभी भी दो पद खाली हैं।

कौन-कौन हुआ शामिल

कैबिनेट विस्तार में भाजपा के 11 और सहयोगी दल असम गण परिषद (एजीपी) के एक विधायक को मंत्री बनाया गया। भाजपा की ओर से अश्विनी रे सरकार, अशोक सिंघल, बिमल बोरा, बिस्वजीत दैमारी, जयंत मल्लबारुआ, कौशिक राय, कृष्णेंदु पॉल, नीलिमा देवी, पीयूष हजारिका, डॉ. रनोज पेगु और सुसांता बोरगोहेन को मंत्रिमंडल में जगह मिली। वहीं एजीपी के केशब महंत को भी मंत्री बनाया गया।

सबसे चर्चित नाम

इस विस्तार की सबसे चर्चित बात नीलिमा देवी की एंट्री रही। पहली बार विधायक बनीं नीलिमा को सीधे मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मंत्री बनने के साथ असम कैबिनेट में महिला मंत्रियों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।

नेताओं को नहीं मिली जगह

दूसरी ओर, चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कुछ प्रमुख नेताओं को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला। इनमें पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा का नाम सबसे अधिक चर्चा में है। विधायक बनने के बावजूद उन्हें मंत्री पद नहीं दिया गया। असम विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों को मिली बड़ी जीत के बाद यह कैबिनेट विस्तार आगामी राजनीतिक समीकरणों और सरकार की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चुनाव और नतीजे

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 9 अप्रैल 2026 को एक चरण में मतदान कराया गया था, जबकि मतगणना के नतीजे 4 मई को सामने आए। चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 82 सीटों पर जीत दर्ज की। उसके सहयोगी दलों में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) और असम गण परिषद (AGP) को 10-10 सीटें मिलीं। वहीं कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और पार्टी केवल 19 सीटों तक सीमित रह गई। अन्य दलों में AIUDF को 2 सीटें, जबकि रायजोर दल और तृणमूल कांग्रेस को एक-एक सीट हासिल हुई। इस स्पष्ट जनादेश के बाद 12 मई को हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उस समय उनके साथ चार मंत्रियों ने भी पदभार संभाला था। अब सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 12 नए चेहरों को शामिल किया है।

ये भी पढ़ें: नई पार्टी बनाने का ऐलान! BJP से अलग हुए अन्नामलाई, क्या बदलेगी तमिलनाडु की राजनीति?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »