UP Weather Forecast || UP Rain Alert Today || UP Thunderstorm Warning || Weather Today: केरल में मानसून की एंट्री के साथ उत्तर प्रदेश का मौसम भी तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने 5 जून को राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी UP और NCR क्षेत्र के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। IMD ने जारी किया अलर्ट • पूर्वानुमान के मुताबिक नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। • मध्य उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर नगर, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी और रायबरेली में दोपहर बाद मौसम अचानक बदल सकता है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। • पूर्वी यूपी के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, वाराणसी, जौनपुर और गाजीपुर समेत कई जिलों में भी बारिश और तूफानी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। • दिल्ली-NCR में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। ये भी पढ़ें: क्या इस बार कम बरसेंगे बादल? मौसम विभाग का बड़ा इशारा