उत्तर प्रदेशनोएडा

नोएडा में 3 माह की बच्ची का अपहरण, पुलिस ने 12 घंटे में सकुशल किया बरामद

छिजारसी में मुफ्त कपड़े बांटने के बहाने एक परिवार को फंसाकर तीन माह की बच्ची को चुरा लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को बेचने की साजिश का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद किया।

Reported by Vartika Singh and edited by Vartika Singh

Child Trafficking Noida: नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में 3 माह की बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया था। पीड़ित पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो महिलाएं और एक पुरुष उनकी बच्ची को लेकर फरार हो गए हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की। इस केस के लिए थाना सेक्टर-63 पुलिस की कई टीमें गठित की गईं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई करते हुए कनावनी बस स्टैंड के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को आरोपियों के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया गया है।

क्या है मामला ?

पुलिस के मुताबिक, बच्ची के पिता देवीचरण अपने परिवार के साथ सेक्टर-63 के छिजारसी गांव में पानी के प्लांट के पास किराये के मकान में रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी लक्ष्मी और चार बेटियां हैं। इनमें सबसे छोटी बेटी जाह्नवी की उम्र तीन महीने है। देवीचरण के मुताबिक, 12 सितंबर को कुछ अज्ञात महिलाएं छिजारसी गांव में लोगों को मुफ्त सामान बांटने के लिए आई थीं। वह उस समय काम पर गए हुए थे और घर पर उनकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे। महिलाएं उनके कमरे पर भी पहुंचीं और उनकी पत्नी व बच्चों को कपड़े दिए। इसी दौरान एक महिला उनकी पत्नी को बातचीत में उलझाए रही, जबकि दूसरी महिला उनकी तीन महीने की बेटी जाह्नवी को उठाकर वहां से चली गई।

घर पहुंचने पर लक्ष्मी को बच्ची नहीं मिली

घर पहुंचने पर लक्ष्मी को बच्ची नहीं मिली। खोजबीन करते हुए सेक्टर 63 थाने में सोमवार रात को मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मनीषा, काजल और अभय कुमार को गिरफ्तार कर बच्ची बरामद की। दंपती काजल और अभय मूल रूप से बिहार समस्तीपुर के महथी गांव के और मनीषा बेगूसराय के समसीपुर गांव की रहने वाली है। आरोपित बच्ची को बेचने की फिराक में थे।

12 घंटे में सकुशल बच्ची बरामद

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की। जांच के बाद पुलिस ने 22 सितंबर को कनावनी बस स्टैंड के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें अभय कुमार, उसकी पत्नी काजल उर्फ संगीता और मनीषा शामिल हैं। तीनों मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर और बेगुसराय जिले के रहने वाले हैं और फिलहाल बिसरख के हैबतपुर गांव में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार घटना 21 सितंबर को हुई थी और 22 सितंबर को बच्ची को बरामद कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-63 में धारा 137(2) और 61(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में पुलिस अपहरण के पीछे की वजह का पता लगा रही है। शुरुआती जांच में मामला निजी कारणों से जुड़ा बताया जा रहा है। मीडिया सेल ने बताया कि बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है और तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: 3 हजार की सुपारी लेकर भैंसों को देता था जहर… ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »