UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। तबादला सूची में पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। नई तैनाती के तहत अधिकारियों को पीएसी, एसएसएफ, सीआईडी, ईओडब्ल्यू, एटीएस, सतर्कता अधिष्ठान, यातायात निदेशालय और क्षेत्रीय अभिसूचना इकाइयों में जिम्मेदारियां दी गई हैं। किस अधिकारी को मिली कौन सी जिम्मेदारी? तबादला सूची के मुताबिक डा. सतीश कुमार को 01 वाहिनी एसएसएफ, लखनऊ का सेनानायक बनाया गया है। संजीव सुमन को यूपीएसआईएफएस, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। समीर सौरभ को 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर का सेनानायक नियुक्त किया गया है। वहीं आशुतोष त्रिवेदी को क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आनन्द कुमार-II को सीआईडी, लखनऊ और संजय राय को ईओडब्ल्यू, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा शशि शेखर सिंह को 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर और वंशराज सिंह यादव को 03 वाहिनी एसएसएफ, प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है। इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी राजकुमार को सतर्कता अधिष्ठान, कमल किशोर को ईओडब्ल्यू, लखनऊ, देवेश कुमार शर्मा को खाद्य प्रकोष्ठ और शोएब इकबाल को यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश भेजा गया है। राहुल मिठास तकनीकी सेवाओं में बने रहेंगे। डा. कृष्ण गोपाल को पीटीसी मुरादाबाद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पवित्र मोहन त्रिपाठी को आरटीसी चुनार, मिर्जापुर, आलोक कुमार शर्मा को सतर्कता अधिष्ठान और महेश सिंह अत्रि को क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली की जिम्मेदारी मिली है। वहीं प्रीतिबाला गुप्ता की एटीएस, लखनऊ में तैनाती बरकरार रखी गई है। इन तबादलों के साथ पुलिस विभाग में कई महत्वपूर्ण इकाइयों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। ये भी पढ़ें: इकरा हसन ने बताया UP में BJP की बड़ी चुनौती कौन? दिया चौंकाने वाला बयान