Ayodhya News || Couple Assault || Tulsi Udyan Incident || Viral Video Ayodhya || UP News: उत्तर प्रदेश में अयोध्या के तुलसी उद्यान से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पार्क में बैठे एक युवक-युवती के साथ कथित तौर पर संत वेशधारी युवकों ने मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। क्या है पूरा मामला वायरल वीडियो में कुछ युवक एक कपल का पीछा करते और युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक-युवती पार्क में मौजूद थे, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और दोनों से विवाद करने लगे। स्थिति बढ़ने पर युवक-युवती वहां से निकलने का प्रयास करने लगे, लेकिन उनका पीछा किया गया। वीडियो में युवती युवक को बचाने की कोशिश करती भी नजर आती है। वीडियो हुआ वायरल मामला लक्ष्मणघाट चौकी क्षेत्र स्थित तुलसी उद्यान का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच जारी है। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया कि उन्हें पार्क में कुछ गतिविधियां आपत्तिजनक लगी थीं, जिसके बाद विवाद हुआ। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। संत समाज ने जताई नाराजगी घटना पर संत समाज के कई प्रमुख लोगों ने भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि किसी भी परिस्थिति में कानून अपने हाथ में लेना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई आपत्ति थी तो संबंधित लोगों को समझाया जा सकता था, लेकिन मारपीट जैसी घटना स्वीकार्य नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाने की कोशिश में जुटी है। ये भी पढ़ें: नशे के कारोबार पर वार, 65 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार