उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच विकास भवन में प्रभारी मंत्री का औचक निरीक्षण: ड्यूटी से गायब मिले कई कर्मचारी, वेतन रोकने और स्पष्टीकरण के निर्देश

निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह और भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने लगाई कड़ी फटकार; अधिकारियों और कर्मचारियों में मचा हड़कंप।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Kashish Solanki

Uttar Pradesh || Bahraich || UP Government : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक महत्वपूर्ण जानकारी आ रही है। विकास भवन में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रदेश के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अचानक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान, कई अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं मिले, जिससे मंत्री जी ने कड़ी नाराजगी जताई। लापरवाही करने वाले सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई करते हुए उनका वेतन रोकने और स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए गए हैं।

पटलों के निरीक्षण में खुली पोल, भड़के मंत्री

जानकारी के अनुसार, विकास भवन के विभिन्न विभागों का निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने वहां कई कमियां और अव्यवस्थाएं देखीं। कर्मचारियों की कुर्सियों पर गैरमौजूदगी और फाइलों के रख-रखाव में लापरवाही देखकर मंत्री जी का गुस्सा बढ़ गया। उन्होंने ये साफ कहा कि सरकारी काम में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता के कामों में बाधा डालने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

​​​भाजपा विधायक ने दी फटकार

​इस अचानक निरीक्षण में स्थानीय भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह भी प्रभारी मंत्री के साथ मौजूद रहे। विकास भवन की अव्यवस्थाओं और कर्मचारियों के लापरवाह व्यवहार को देख विधायक सुरेश्वर सिंह अपने आप को नहीं रोक सके और उन्होंने लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं किया, तो उन्हें बड़े एक्शन के लिए तैयार रहना होगा।

​कर्मचारियों में दहशत का माहौल

​प्रभारी मंत्री और विधायक के कड़े रवैये के चलते अचानक हुई छापेमारी से विकास भवन में पूरे दिन हड़कंप जैसी स्थिति बनी रही। जो कर्मचारी आम तौर पर अपनी जगह से गायब रहते थे, उनमें अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन के सीनियर अधिकारी भी मौके पर सक्रिय दिखे। अब देखने वाली बात ये है कि क्या विकास भवन की व्यवस्थाओं में कोई सुधार आता है।

ये भी पढ़े : बहराइच में बड़ी कार्रवाई: गोकशी कांड के 4 आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »