Jhansi-Orai Six Lane || Jhansi News || UP News: झांसी-उरई राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-27) को सिक्स लेन बनाने की महत्वाकांक्षी परियोजना ने गति पकड़ ली है। करीब 135 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 11 गांवों में भूमि अधिग्रहण की तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक 10 जून तक परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। ट्रैफिक से बड़ी राहत झांसी-कानपुर मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव और सड़क सुरक्षा को देखते हुए इस परियोजना को दो चरणों में विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में झांसी से उरई और दूसरे चरण में उरई से कानपुर के बारा क्षेत्र तक सड़क का विस्तार किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एलाइमेंट तय होने के बाद भूमि आवश्यकता का आकलन कर अधिग्रहण प्रस्ताव तैयार किया है। अगले चरण में चयनित गांवों में सर्वे कर गाटा नंबरवार जमीन का निर्धारण किया जाएगा। कौन-कौन से नाम शामिल परियोजना के तहत भुजौंद, खिल्ली, सेसा, करगुंवा और खड़ेसर क्षेत्र में पांच बाईपास भी बनाए जाएंगे। इससे स्थानीय और हाईवे यातायात को अलग करने में मदद मिलेगी, जिससे सफर अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। मिरौना, पहाड़ी बुजुर्ग, बरल, करगुंवा, बम्हरौली, भुजौंद, जराह खुर्द, खिल्ली, मड़ोरा खुर्द, सेसा और घटेश्वर गांव भूमि अधिग्रहण के दायरे में शामिल हैं। परियोजना पूरी होने के बाद झांसी, कानपुर और लखनऊ के बीच यात्रा समय कम होने के साथ बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। ये भी पढ़ें: लिफ्ट का दरवाजा खुला और कटी गर्दन… प्रॉपर्टी डीलर की दर्दनाक मौत