नोएडा

नोएडा में मौत के जालबने जर्जर तार, बड़े हादसे के इंतजार में सो रहा विभाग

​सेक्टर-63 में दिवाली जैसी आतिशबाजी ने खोली पोल; जनता पूछ रही सवाल- क्या किसी की जान जाने के बाद जागेगा निकम्मा प्रशासन?

Reported by India Headlines and edited by Shagun Chaurasia

Uttar Pradesh || Noida Sector-63 || Dangerous Fireworks : दिल्ली के पास हाईटेक शहर नोएडा के सेक्टर-63 (बहलोलपुर) में शनिवार को जो हुआ, उसने बिजली विभाग की कमजोर और बेकार कार्यप्रणाली को फिर से उजागर कर दिया है। सड़क के ऊपर से गुजर रहे हाई-वोल्टेज तारों में भयंकर विस्फोट हुआ और वे पटाखों की तरह फटने लगे, जिससे यह साफ हो गया कि नोएडा का बिजली विभाग लोगों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर गहरी नींद में है। इस विभाग की बिगड़ी हुई स्थिति और गंभीर लापरवाही के खिलाफ अब स्थानीय लोगों का गुस्सा बहुत बढ़ गया है।

​​​​रखरखाव के नाम पर करोड़ों का घपला, लेकिन जमीनी हालात वही

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग हर साल मेंटेनेंस के नाम पर कागजों पर करोड़ों रुपये खर्च कर देता है, जबकि असलियत में हालात बिलकुल वही हैं। बहलोलपुर जैसे घनी आबादी वाले इलाके में जर्जर और नंगे तारों का जाल फैला हुआ है, जो सीधे तौर पर लोगों की ज़िंदगियों के लिए खतरा बन गया है। शनिवार को हुआ यह शॉर्ट सर्किट कोई नई बात नहीं है; इससे पहले भी कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन विभाग के लापरवाह और निठल्ले अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ा। जनता का कहना है कि यह विभाग बस भारी बिल वसूलने और थोड़ी सी बारिश में बिजली काटने में माहिर है, लेकिन सुरक्षा के मामलों में इनके पास सिर्फ बहाने होते हैं।

​सोशल मीडिया पर बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा, लोग बोले- ‘यह मौत का सौदागर है’

वीडियो वायरल होने के बाद बिजली विभाग पर लोगों का गुस्सा फट पड़ा है। नेटिजन्स और स्थानीय लोग वीडियो शेयर करके बड़े अधिकारियों को टैग कर रहे हैं और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि शुक्र है कि जब तार गिर रहे थे, तब वहां कोई राहगीर या बच्चा नहीं था, वरना नोएडा में कोई बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों को ये बात चुभ रही है कि बिजली विभाग हमेशा किसी बड़ी घटना या मौत का इंतजार करता है, उसके बाद ही उनकी आंखें खुलती हैं।

फिजूल की कागजी कार्रवाई और खोखले वादों से परेशान लोग

हर बार की तरह इस बार भी लाइन काटने के बाद अधिकारियों ने ‘जांच’ और ‘तारों को ठीक करने’ का वही पुराना वादा कर दिया है। लेकिन असलियत ये है कि जब तक नोएडा में इन पुराने और खराब तारों को हटाकर अंडरग्राउंड केबलिंग नहीं की जाती और लापरवाह अधिकारियों पर सख्ती नहीं बरती जाती, तब तक लोगों के सिर पर मौत का ये साया यूं ही बना रहेगा। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी ही पूरे इलाके के तार नहीं बदले गए तो वो बिजली दफ्तर का घेराव कर उग्र विरोध प्रदर्शित करने को मजबूर होंगे।

ये भी पढ़े : पहले मां पर चाकू से हमला, फिर ऊंचाई से कूदकर दी जान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »